इन तीन जगह पर व्यवस्था हैं ,कोविड केयर सेंटर की जानिए

Nainital
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन ने जनपद के डीएम की ओर से आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 एवं महामारी अधिनियम 1897 में प्रदत्त शक्तियों से एसडीएम प्रतीक जैन ने कोरोना के संक्रमण की रोकथाम के लिए भवाली, भीमताल व रामगढ़ में कोविड केयर सेंटर की व्यवस्था करने के लिए इस बारे में आज शनिवार को आदेश जारी कर दिए हैं,प्राप्त जानकारी के अनुसार इस व्यवस्था से प्रशासन के पास कोरोना रोगियों के उपचार हेतु अधिग्रहीत किए गए इन होटलों में रहने व खाने के बिलों का भुगतान शासनादेश के अनुसार प्रतिदिन 1100 रुपए किया जाएगा,


SDM प्रतीक जैन ने बताया कि अधिग्रहीत किए गए तीनों स्थानों पर रविवार से स्थानीय सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के चिकित्सा कर्मियों के माध्यम से सप्ताह में सातों दिन एवं दिन के 24 घंटे कोरोना के दृष्टिगत चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। सभी केंद्रों में दो-दो ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। रविवार से इन क्षेत्रों के कोरोना के लक्षणों वाले अथवा घर पर उपचार की व्यवस्था न होने वाले रोगी यहां घर के पास उपचार एवं जरूरत होने पर ऑक्सीजन भी प्राप्त कर सकेंगे। एसडीएम प्रतीक जैन ने बताया कि इन सभी केंद्रों पर एंबुलेंस, पीपीई किट व पल्स ऑक्सीमीटर आदि की व्यवस्था भी कर दी गई है, ताकि स्वास्थ्य अधिक खराब होने पर रोगियों को एंबुलेंस से तत्काल हल्द्वानी भी भेजा जा सकेगा। उन्होंने बताया कि इसी तरह सीएचसी कोटाबाग में दो व पीएचसी ज्योलीकोट में एक ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर सहित एंबुलेंस की व्यवस्था भी कर दी गई है। उन्होंने कहा कि इस तरह सभी दूरस्थ क्षेत्रों में कोविड की चिकित्सा से संबंधित मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। यदि रोगियों की संख्या अधिक बढ़ती है तो सुविधाओं को और
