नैनीताल जिला प्रशासन ने नैनीताल नगर में लोगों की आवश्यकताओं और दिक्कतों को देखते हुए बड़ी पहल की है।

0 613
Main Ad1

Nainital

एसडीएम प्रतीक जैन द्वारा आज नैनीताल नगर के अंतर्गत राशन की होम डिलीवरी करने की सुनिश्चित किया गया है , जिसमे नगर के राशन के दुकानदारों को लिस्ट बनाकर अधिकृत किया गया है. लिस्ट में अधिकृत दुकानदार ही केवल राशन की होम डिलीवरी कर पाएंगे। ग्राहक को लिस्ट में दुकानदार का मोबाइल नंबर और पता आदि दिया गया है , जिसमे वह मैसेज अथवा व्हाट्सप्प के माध्यम से आर्डर बुक कर सकते हैं। आपके द्वारा दिए गए आर्डर को दुकानदार 1 दिन के भीतर आपके घर पर डिलीवर कर देंगे। आदेश में साफ़ किया गया है , की न्यूनतम आर्डर की वैल्यू और डिलीवरी की कीमत के बारे में सम्बंधित दुकानदार से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. वहीँ आदेश में साफ़ किया गया है की लिस्ट में अधिकृत ग्राहकों द्वारा ही होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की जायेगी और केवल वही दूकानदार अपने दुकानों को प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होम डिलीवरी के लिए अनुमति दिए गए हैं। उक्त के अतिरिक्त अगर कोई दुकानदार होम डिलीवरी करते पाया गया तो उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

Main Ad1

www.ntvindianews.com

 

News TOP Footer