कलेक्टर ने मिश्रा नर्सिंग होम एवं सिटी हॉस्पिटल में बनाए गए कोविड केयर सेंटर का किया निरीक्षण

0 290
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट रवींद्र कुमार चैधरी ने जिला मुख्यालय भ्रमण के दौरान मिश्रा नर्सिंग होम एवं सिटी हॉस्पिटल में बनाए गए कोविड केयर सेंटर का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने  मिश्रा नर्सिंग होम एवं सिटी अस्पताल के संचालक को निर्देशित किया कि कोविड  के मरीजों की देखभाल कर रहे चिकित्सक एवं स्टाफ को प्रशिक्षित कराएं ताकि अपनी खुद की सुरक्षा करते हुए मरीजों की देखभाल कर सके। कलेक्टर ने मिश्रा नर्सिंग होम एवं सिटी हॉस्पिटल में उपलब्ध ऑक्सीजन सिलेंडर व अन्य सुविधाओं का जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि जिले में आयुष्मान कार्ड धारक मरीजों का निःशुल्क कोरोना का इलाज किया जाए तथा जिनके पास कार्ड नहीं है और वह आयुष्मान योजना की पात्रता रखते हैं उनके कार्ड भी बनाए जाएं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों को शासकीय चिकित्सालय या योजना से संबद्ध  निजी चिकित्सालय में निरूशुल्क इलाज की सुविधा है। उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को किसी भी प्रकार से परेशानी न हो यह सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने मिश्रा नर्सिंग होम एवं सिटी अस्पताल के संचालक को निर्देशित किया कि  मरीजों को समय-समय पर दवाई , नाश्ता, भोजन मिले यह सुनिश्चित करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली सहित मिश्रा नर्सिंग होम एवं सिटी अस्पताल के संचालक उपस्थित रहे।

News TOP Footer