मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने सीधी जिले के 27 परसेंट पॉजिटिविटी दर को लेकर चिंता जाहिर की

सीधी धर्मेंद : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान एक दिवसीय प्रवास पर रीवा पहुंचे। उन्होंने कलेक्ट्रेट रीवा से वर्चुअल माध्यम से संभाग के सभी जिलों की विकासखण्ड स्तरीय एवं ग्राम स्तरीय आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों से चर्चा की। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने कोरोना नियंत्रण कोर ग्रुप सदस्यों से चर्चा कर कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा की उन्होंने बताया की प्रदेश में फेस्टिविटी दर में काफी कमी आई है और प्रदेश में पॉजिटिविटी रेट करीब 15 परसेंट हो गया है वही सीधी जिले को लेकर मुख्यमंत्री ने चिंता जाहिर की और उन्होंने सीधी जिले के संक्रमण की दर काफी अधिक है सीधी जिले की साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर 27 परसेंट है जो प्रदेश के कुल पॉजिटिविटी दर से काफी अधिक है। मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने सीधी जिले में संक्रमण को रोकने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में किल कोरोना अभियान को तेजी और प्रभावी ढंग से करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए मुख्यमंत्री ने कहा की अगले 15 दिनों तक यदि जनता कर्फ्यू का ठीक से पालन किया और सावधानी बरती तो विन्ध्य क्षेत्र से मई माह में ही कोरोना संक्रमण पर नियंत्रण हो जायेगा। । उन्होंने बताया की प्रदेश के 7 जिलों छिंदवाड़ा गुना भिंड बुरहानपुर अशोकनगर खंडवा अलीराजपुर की साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 10 प्रतिशत से कम है। अलीराजपुर जिले की आज का पॉजिटिविटी रेट 2.5% है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इन सभी जिलों को बधाई देते हुए उन्हें संक्रमण मुक्त करने के निर्देश दिए मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रदेश में कोरोना संक्रमण लगातार कम हो रहा है तथा पॉजिटिव प्रकरणों एवं सक्रिय प्रकरणों में कमी आ रही है। प्रदेश में नए कोरोना प्रकरण 9 हजार से नीचे आ गए हैं। प्रदेश के 8 जिलों में नए प्रकरणों की संख्या 200 से अधिक है तथा 7 जिलों में साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 10% से नीचे आ गई है। यह सब प्रशासन एवं जनता के समन्वय एवं दिन.रात मेहनत का परिणाम है सीधी जिले के एनआईसी कक्ष से विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ल, विधायक चुरहट शरदेन्दु तिवारी, कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी, अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, सीईओ जिला पंचायत आर के शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजूलता पटले, सीएमएचओ डाॅ. बी.एल. मिश्रा, गणमान्य नागरिक इन्द्रशरण सिंह चैहान विकासखण्ड स्तरीय ग्राम पंचायत स्तरीय आपदा प्रबंधन दल जुड़े रहे।
