पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने लगाया आरोप नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने वाले माफिया को शिवराज सरकार की खुली छूट

0 324
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने एक विग्यप्ति जारी करके आरोप लगाया है कि शिवराज की भाजपा सरकार नकली  रेमडेसिविर इंजेक्शन माफिया के साथ खड़ी है शिकायतों के बाद भी कोई जांच नहीं हुई इतना सब होने के बाद शिवराज सिंह मस्त हैं उन्होंने कहा कि राजनीतिक संरक्षण के बिना प्रदेश में इतने बड़े पैमाने पर नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन का कारोबार संभव नहीं है अभी तक सिर्फ  इंदौर में 700 और जबलपुर में 500 नकली इंजेक्शन बेचे जाने की जानकारी सामने आई है पूरे प्रदेश में हजारों की तादाद में लोग इन  नकली इंजेक्शनों के कारण अकाल मृत्यु के शिकार हो चुके हैं उन्होंने कहा कि जब सरकार ने यह निश्चित किया है कि रेमडेसिविर इंजेक्शन प्रशासन के माध्यम से अस्पतालों को मिलेंगे तब पिछले दो माह से कैसे नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन का कारोबार चल रहा है जाहिर है कि शिवराज सरकार रेत और शराब  माफिया की तरह अब नकली इंजेक्शन माफिया के साथ भी मिली हुई है प्रदेश की जनता सरकार के लिए सिर्फ भेड़ बकरियां हैं सिंह ने कहा कि क्या सरकार के पास इसका कोई जवाब है कि जब जबलपुर केमिस्ट एसोसिएशन द्वारा  पिछले महीने ही जिला और औषधि प्रशासन को इसकी शिकायत कर दी गई थी तब इस शिकायत पर कोई कार्यवाही न करके ठंडे बस्ते में क्यों डाल दिया गया यदि जबलपुर केमिस्ट एसोसिएशन की शिकायत पर कार्यवाही होती तो प्रदेश भर में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन से मरने वाले लोगों की जान बचाई जा सकती थी इस शिकायत पर कोई कार्यवाही न होना यह बताता है कि नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने वाले माफिया को सरकार की तरफ से खुली छूट मिली हुई  है इन नकली रेमडेसिविर इंजेक्शनों का कहाँ कहाँ उपयोग किया गया और कितने लोग इसके शिकार हुए इसकी गहन जांच की जाना चाहिए अजयसिंह ने प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में कोविड संक्रमण के फैलने पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि त्वरित कार्यवाही करके इसे नियंत्रित नहीं किया गया तो कोरोना महामारी विकराल रूप ले सकती है उन्होंने कहा कि केरल की तरह जिस ग्राम में संक्रमण पाया जाता है उसी ग्राम में कोरोंटाइन करने और इलाज करने का इंतजाम करना जरूरी है ताकि संक्रमण को समीपवर्ती इलाके में फैलने से रोका जा सके।

News TOP Footer