क्यों कहा भाजपा नेताओं पर दर्ज हो मुकदमा कहा मप्र के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने

0 235
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मप्र विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने प्रदेश में भाजपा द्वारा किये जा रहे धरना प्रदर्शन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा है वे आम लोगों की जिन्दगी से खिलवाड़ कर रहे हैं सिंह ने कहा कि जब पूरे प्रदेश में  लॉक डाउन में सब बंद है तब भाजपा को इस प्रकार से सार्वजनिक धरना प्रदर्शन करने की छूट देना कोरोना महामारी को और तेजी से फैलने का खुला निमन्त्रण देना नहीं है तो फिर क्या है सिंह ने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट द्वारा  स्पष्ट आदेश जारी किये गये हैं जिसके अंतर्गत टोटल लॉक डाउन कोरोना कर्फ्यू  लागू किया गया है इसमें शादी विवाह सहित समस्त  सामाजिक राजनीतिक खेलकूद मनोरंजन शैक्षणिक सांस्कृतिक तथा धार्मिक आयोजनों को पूर्णत प्रतिबंधित किया गया है इस तरह के आयोजनों के लिए पूर्व में जारी सभी अनुमतियाँ तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी गई हैं इस प्रकार के आदेश के प्रभावशील रहते हुए भाजपा के धरना प्रदर्शन पर कोई रोक न लगाया जाना और उनके द्वारा  कोविड प्रोटोकोल का उल्लंघन करना गंभीर मामला है जिसके लिए धरना प्रदर्शन में शामिल सभी लोगों पर तत्काल मुकदमा दर्ज होना चाहिये अजयसिंह ने कहा कि प्रदेश में कोरोना की महामारी की दूसरी लहर ने विकराल रूप ले लिया है हम विवश होकर हर दिन सैंकड़ों लोगों को खोते जा रहे हैं अभी तक इस पर नियंत्रण नहीं हो पा  रहा है प्रदेश के लोग सभी तरह की परेशानी और कठिनाइयों का सामना करते हुए भी कोविड प्रोटोकोल के लिए जारी  निर्देशों का पालन कर रहे हैं ऐसी स्थिति में भाजपा का रवैया दुर्भाग्यपूर्ण और पूरी तरह गैर जिम्मेदाराना है जिसकी जितनी भर्त्सना की जाये कम होगी।

News TOP Footer