प्रमुख सचिव ने पत्रकारों से चर्चा कर किए जा रहे प्रयासों से कराया अवगत कहा प्रभावी कदम है पूर्ण लॉक डाउन

सीधी धर्मेंद : प्रमुख सचिव म.प्र. शासन वित्त विभाग एवं जिले के कोविड नियंत्रण प्रभारी सचिव श्री गुलशन बामरा ने सोमवार को जिले के पत्रकार बंधुओं से चर्चा कर उन्हें शासन तथा प्रशासन द्वारा कोविड नियंत्रण के लिए की जा रही कार्यवाहियों से अवगत कराया। प्रमुख सचिव ने कहा कि सीधी जिले की पॉजिटिविटी प्रदेश स्तर से ज्यादा है तथा यह प्रदेश के 10 उच्च पॉजिटिविटी वाले जिलों में शामिल है, जो एक चिंता का विषय है। ऐसी परिस्थितियों में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए पूर्ण लॉक डाउन ही विकल्प है। प्रमुख सचिव ने कहा कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए शासन एवं प्रशासन द्वारा अपने स्तर से हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। कोरोना संक्रमितों की शीघ्र पहचान हो तथा उन्हें उपचार की बेहतर सुविधाएं मिलें इसके लिए व्यवस्थाएं बनाई गई हैं। कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए जिले में 330 बिस्तर तथा 10 आईसीयू बिस्तर उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से गंभीर संक्रमित व्यक्तियों का उपचार किया जा रहा है। शेष व्यक्तियों का होम आइसोलेशन में रख कर इलाज किया जा रहा है। होम आइसोलेशन का प्रभावी क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्य है। प्रमुख सचिव ने कहा कि जिले में स्थापित कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से होम आइसोलेशन के संक्रमित मरीजों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी रखी जा रही है। उनसे प्रतिदिन दिन में दो बार चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की जाती है तथा मरीज के स्वास्थ्य में थोड़ी सी भी गिरावट होने पर उन्हें तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जाता है। प्रमुख सचिव ने बताया कि कोविड मरीजों की जांच के लिए जिले में फीवर क्लीनिक संचालित हैं। इसके साथ ही मोबाइल टीमों के माध्यम से भी कोरोना संक्रमित क्षेत्रों में जाकर सैम्पलिंग का कार्य किया जाता है। जिले में अभी तक 90 हजार से अधिक टेस्ट किये जा चुके हैं, जिसमें से 5954 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं, 4806 व्यक्तियों को पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है, जिले में 1117 एक्टिव केस हैं
