सर्दी बुखार लक्षण वाले रोगियों का सर्वप्रथम कोविड जांच कराएं कहा कलेक्टर रवीन्द चौधरी ने

0 713
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर रवींद्र कुमार चैधरी द्वारा आदेश जारी कर जिले के समस्त चिकित्सकों, शासकीय अस्पताल के चिकित्सा अधिकारी एवं विशेषज्ञ तथा निजी चिकित्सालयों के चिकित्सकों, नर्सिंग होम संचालकों तथा पैथोलॉजी संचालकों को निर्देशित किया गया है कि बुखार, सर्दी, खांसी तथा कोविड -19 के अन्य लक्षणों वाले रोगियों  को सर्वप्रथम कोविड-19 जांच नजदीकी फीवर क्लीनिक में करवाएं एवं कोविड-19 जांच निगेटिव पाए जाने पर अन्य जांच करवा कर उपचार प्रारंभ करें। उन्होंने कहा कि बुखार से पीड़ित रोगियों का मलेरिया, टाइफाइड, ईएसआर जांच कराकर प्रायरू चिकित्सकों द्वारा रोगी का उपचार प्रारंभ कर दिया जाता है। जबकि पूर्व से कई बार निर्देशित किया गया है कि कोविड-19 वैश्विक महामारी पॉजिटिव रोगियों में प्रारंभिक लक्षण बुखार, सिर दर्द, गले में दर्द, सर्दी, जुकाम होता है। इन बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों का कोविड-19 जांच नहीं होने से बीमारी गंभीर रूप धारण कर लेती है तथा दूसरे व्यक्तियों में भी संक्रमण फैलता रहता है। कलेक्टर श्री चैधरी द्वारा निर्देशित किया गया है कि उक्त सभी निर्देशों का पालन कड़ाई से करें, दिए गए निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर तथा संक्रमित व्यक्तियों की कोविड-19 के कारण मृत्यु होने पर कोविड-19 रेगुलेशन 2020 एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत संबंधित के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी।

News TOP Footer