राशन दुकानों पर हुई इस घबराहट की खरीदी में लोग कोविड-19 के निर्देशों की अनदेखी करते हुए

कोविड-19 के नियमों का पालन नहीं हुआ, यहां लोग कतार में लगने की बजाय भीड़ लगाकर खड़े रहे, यहां दो गज दूरी का पालन भी देखने को नहीं मिला दुकान संचालक ने भी अपनी जिम्मेदारी को लेकर लापरवाही दिखाई, उपभोक्ताओं की कतार नहीं लगाई यहां दो गज दूरी का पालन कराने के लिए गोले भी नहीं बनाए, इस तरह से राशन दुकान पर भीड़ संक्रमण को बढ़ावा देते हुए नजर आए, दरअसल लोगों में राशन दुकान की टाइमिंग 7:00 से 12:00 बजे तक होने से लोगों में राशन लेने के लिए हड़कंप मची है,
यही हाल नैनीताल के मल्लीताल बड़ा बाजार मैं राशन की दुकान पर लोगों का जमावड़ा लगा रहा ,मौके पर पुलिस बल एसडीएम प्रतीक जैन पहुंच कर जायजा लिया, उन्होंने बताया कि राशन की दुकान पर लोग सुबह 7:00 बजे से 12:00 दोपहर बजे तक राशन खरीद सकते हैं एसडीएमप्रतीक जैन ने कहां की लोग शासन की गाइडलाइन का पालन करें, उन्होंने बताया कि आज शासन की गाइड लाइन का पहला दिन है जैसा कि कहा गया था कि शासन निर्देशानुसार आज से 7:00 से 12:00 दोपहर तक राशन दुकानें खुली रहेगी, पहले दिन से ही आज राशन की दुकान में लोगों का जमावड़ा लग गया, उन्होंने कहा विक्रेता उपभोक्ता दोनों ने ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना चाहिए इसमें दोनों की गलती है, इसी दौरान पुलिस व एसडीएम प्रतीक जैन की मौजूदगी में दो राशन विक्रेता के 10,000 का चालान काटा गया मेडिकल स्टोर मैं भी चालान काटा गय एडीएम प्रदीप जैन द्वारा कहां गया की दुकानदार अपनी दुकानों के आगे उपभोक्ताओं के लिए सर्कल बनाएं जिस में खड़े होकर उपभोक्ता सामान विक्रेता से लेंगे,
