जिले में फिर मिले 173 नए कोरोना संक्रमित मरीज 343 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग

0 585
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि शनिवार रात्रि 12 बजे तक कुल 586 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 632 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 173 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। सीएमएचओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद शनिवार को  343 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन  करने की सलाह दी गईए साथ ही सामाजिक दूरीए मास्क का उपयोग बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है। अब जिले में कुल 5738 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।  4600 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है और अब जिले में कुल 1107 एक्टिव केस हो गए हैं।

News TOP Footer