नैनीताल जिला मुख्यालय में कोरोना का कहर लगातार जारी है जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए वना बड़ी चिंता का विषय

उत्तराखंड के नैनीताल से हिमानी रौतेला ने बताया की नैनीताल जिला मुख्यालय में कोरोना का कहर लगातार जारी है जो कि जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के लिए बड़ी ही चिंता का विषय बनता जा रहा है शनिवार को नैनीताल जिला मुख्यालय में कुल 60 लोगो मे कोरोना की पुष्टि हुई है जिनमे से 48 लोग आरटी पीसीआर में और 12 लोग एंटीजन रैपिड टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए है इन सभी पॉजिटिव मरीजो को आइसोलेटेड कर दिया गया है। बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ केएस धामी ने चिंता व्यक्त करते हुए लोगो से अपील कर रहे है कि नैनीताल में कोरोना संक्रमण तेज़ी से फैल रहा है अब लोगो को और ज़्यादा अलर्ट रहने की ज़रूरत है लोगो को अब शासन प्रशासन की गाइडलाइंस का इंतज़ार नही करना चाहिए अब वक्त आ गया कि खुद को होम आइसोलेशन में रखा जाए।अब अगर लोग खुद अलर्ट नही हुए तो आने वाले समय मे स्थिति और खराब हो सकती है
