जिले में फिर मिले 127 नए कोरोना संक्रमित मरीज 199 व्यक्तियो ने जीती कोरोना से जंग जिले में कुल एक्टिव केस हुए 1278

0 460
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा जानकारी दी गई कि शुक्रवार रात्रि 12 बजे तक कुल 500 सैंपल जांच के लिए भेजे गए और 401 लोगो की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है जिसमे से 127 लोगो की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई है। सीएमएचओ ने बताया कि कोरोना संक्रमण से व्यक्तियो को स्वस्थ होने के बाद शुक्रवार को 199 व्यक्तियो को डिस्चार्ज किया गया है। सभी को अपने घर पर अभी एक सप्ताह एहतियात बरतते हुए प्रदान की गई दवाओं का सेवन करने की सलाह दी गई साथ ही सामाजिक दूरी मास्क का उपयोग बारंबार हाथ धोते रहने जैसी सावधानियां रखने की समझाइश दी गई है। अब जिले में कुल 5565 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।  4257 व्यक्तियों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है और अब जिले में कुल 1278 एक्टिव केस हो गए हैं।

News TOP Footer