किल कोरोना अभियान के तहत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहनें घर-घर दे रहीं हैं दस्तक

0 261
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कोरोना संक्रमण की चैन को तोड़ने के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ कोरोना वालेन्टियर्स, समाज सेवियों के साथ साथ आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा बहने भी आगें आ गई है, जो घर-घर घूमकर किल कोरोना अभियान की जानकारी ग्रामीण क्षेत्रों में दे रही हैं। कोरोना संक्रमण की चैन तोड़ने हेतु जिला प्रशासन व्दारा हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं, जहाँ एक ओर आमजन को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा रहा है, वही डुगडुगी पिटाकर, माइकिंग कर तथा दीवार लेखन कर जागरूक किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में आशा बहनें तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका घर-घर दस्तक दे कर घर में सर्दी, खांसी, बुखार आदि से पीड़ित लोगों की जानकारी एकत्र कर कोरोना संक्रमण की जांच हेतु भेज रहे हैं। ग्रामों में ये दल थर्मल स्क्रीनिंग करने तथा होम आइसोलेशन में कोरोना संक्रमण से पीड़ित लोगों को दवाओं के किट पहुंचाने के साथ ही संक्रमण से बचने के उपाय बता रहीं हैं।

News TOP Footer