उत्तराखंड में कार्यालय अब 1 मई तक बंद के आदेश जारी

उत्तराखंड में सरकारी कार्यालय अब 1 मई तक बंद रहेंगे। इस बावत शासन स्तर से आज आदेश जारी हुए है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय की ओर से जारी हुए आदेश में कहा गया है कि आवश्यक सेवाओं से संबंधित विभागों को छोड़कर सभी सरकारी कार्यालय 29, 30 व 1 मई तक बंद रखे जाएंगे।
बताते चले कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए पूर्व में सरकार की ओर से 28 अप्रैल यानि आज तक कार्यालय बंद रखने का निर्णय लिया गया था। लेकिन अब 1 मई तक कार्यालय बंद रहेंगे।

