पैरालीगल वालेटियर्स के साथ आनलाईन विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित

0 375
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कोरोना की जंग जीतने में जहां टीकाकरण महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है वह जनसंपर्क के माध्यम से ‘‘मैं कोरोना वालंटियर के द्वारा टीकाकरण हेतु लोगों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिले में पंजीकृत 1244 ‘‘मैं कोरोना वालंटियर में से अधिकतर वॉलेंटियर स्वैच्छिक भाव से टीकाकरण के कार्य में जुटे हुए हैं इनके द्वारा दीवार लेखन मास्क वितरण प्रवासी मजदूरों को समझाने के साथ ही आज का जो महत्वपूर्ण कार्य है वैक्सीनेशन इसके लिए घर-घर संपर्क किया जा रहा है। प्रत्येक परिवार के 45 वर्ष के ऊपर का हर एक व्यक्ति टीका लगवाए इसके लिए टीका से होने वाले फायदे के बारे में जानकारी देकर लोगों को टीकाकरण करवाने हेतु प्रेरित किया जा रहा है वहीं टीकाकरण के बारे में जो भ्रांतियां हैं उनको दूर करने का कार्य किया जा रहा है। विकासखंड मझौली के ग्रामों में गठित ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां तथा सीएमसीएलडीपी से जुड़े विद्यार्थियों द्वारा मैं कोरोना वालेंटियर में अपना पंजीयन कराया गया। पंजीयन के उपरांत अपने गांव अपने क्षेत्र और अपने घर को स्वस्थ रखने के लिए तरह-तरह के जागरूकता के कार्यक्रम संचालित किए जा रहे है। विकासखण्ड सीधी अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति कठौली के अध्यक्ष नागेन्द्र सिंह एवं सी.एम.सी.एल.डी.पी. के छात्र शुभम सिंह द्वारा अपने क्षेत्र कोरोना के स्लोगन दीवाल लेखन कर, मास्क वितरण, मास्क लगाने के लिए लोगो को प्रेरित करने साथ ही कोविड-19 कि वैक्सीनेशन के लिए घर-घर संपर्क कर प्रेरित किया जा रहा है। शासन की गाइडलाइन तथा जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में किए गए कार्य निश्चित ही अपने जिले में एक नया वातावरण तैयार कर कोरोना को हराने में सहायक होगा।

News TOP Footer