कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने समस्त चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश निरस्त किए

0 671
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी द्वारा सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया है कि जिला चिकित्सालय में पदस्थ समस्त चिकित्सकों एवं स्टॉफ नर्स सहित समस्त पैरामेडिकल स्टाफ के अवकाश निरस्त किए गए हैं। कलेक्टर श्री चौधरी ने निर्देशित किया है कि बिना उनकी पूर्व अनुमति के किसी भी प्रकार के अवकाश स्वीकृत नहीं किए जायेंगे। इसके साथ ही ऐसे समस्त स्टॉफ जो मेडिकल कारणों से अवकाश पर गए हैं उनके लिए विशेष मेडिकल बोर्ड के निर्देश दिए गए हैं। सभी को मेडिकल बोर्ड के समक्ष उपस्थित होना अनिवार्य होगा। मेडिकल बोर्ड में एक प्रशासनिक अधिकारी की भी उपस्थिति होगी। कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा कि जिले में कोविड.19 के प्रकरणों में अप्रत्याशित तरीके से वृद्धि हो रही है। ऐसे समय में संक्रमित मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। यह एक चुनौतीपूर्ण समय है और हम सभी को मिलकर इसका मुकाबला करना है।

News TOP Footer