रमजान का त्योहार को लेकर कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मुस्लिम धर्म गुरूओं के साथ की बैठक

सीधी धर्मेंद : जिला कलेक्टर श्री रविन्द्र कुमार चौधरी पुलिस अधीक्षक श्री पंकज कुमावत द्वारा 16 अप्रेल को मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरूओ के साथ बैठक आयोजित करके बताया गया कि रमजान पर्व मुस्लिम समुदाय के लिये बेहद अहम माना जाता है इसे उपवास और प्रार्थना करने का एक पवित्र महीना माना जाता है जिसमें लोग सुबह.सुबह सेहरी खाकर उपवास की शुरआत करते है और फिर रात में इफ्तार से उपवास खोलते है। वर्तमान समय में कोविड.19 वैश्विक महामारी कोरोना वायरस का संक्रमण अपने चरम पर है जिससे अपना जिला भी अछूता नही है। प्रत्येक दिन जिले में भी काफी संख्या में संक्रमित मिल रहे जिसके कारण किसी भी प्रकार के सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना उचित नही है जिसके संबंध में कलेक्टर महोदय द्वारा आदेश जारी किया गया है। अतः आप सभी धर्मगुरूओ से आपेक्षा है कि अपने समुदाय के लोगो को समझाये कि घर मे रहकर ही त्योहार मनाये अगर आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकले एवं घर से निकलते वक्त मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करें सामाजिक दूरी बनाकर रखे समय.समय पर अपने हाथो को धोतेध्सेनेटाईज करते रहे जिससे संक्रमण की चेन तोड़ा जा सके और हम सब मिलकर जिले को कोरोना मुक्त कर सके। बैठक में उपस्थित मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरूओ द्वारा भी जिला वासियों से अपील की गई है कि रमजान त्योहार को आप सभी घर पर नमाज अदा कर मनाये आवश्यक हो तभी घर से बाहर निकले व घर से निकलते वक्त मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करे जिससे कम से कम लोग संक्रमित हो और संक्रमण की चैन को तोडा जा सके।
