जिले के प्रशासनिक अधिकारिओ और कांग्रेस के नेताओ ने बाबासाहब आम्बेडकर को माला पहनाकर नमन किया

0 396
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : डॉ बाबासाहब आम्बेडकर नाम से लोकप्रिय भारतीय बहुज्ञ विधिवेत्ता अर्थशास्त्री राजनीतिज्ञ और समाजसुधारक थे उन्होंने दलित बौद्ध आन्दोलन को प्रेरित किया और अछूतों ;दलितों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया श्रमिकों किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया था वे स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मन्त्री के साथ भारतीय संविधान के जनक और भारत गणराज्य के निर्माताओं में से एक थे 14 अप्रैल को उनका जन्म दिवस आम्बेडकर जयन्ती के तौर पर भारत समेत दुनिया भर में मनाया जाता है 14 अप्रैल को उनकी जयंती के मौके पर पूरे प्रदेश के साथ सीधी जिले में भी डॉ॰ बाबासाहब आम्बेडकर को नमन किया गया बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की 130 वीं जयंती के अवसर पर सीधी जिला कलेक्टर रवींद्र चौधरी  सीधी पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के द्वारा जिला कलेक्ट्रट चौराहे में उनकी प्रतिमा में माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।सीधी शहर में जिला कांग्रेस के बर्तमान अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह बाबा पूर्व जिला कांग्रेस के अध्यक्ष आनंद सिंह कांग्रेस नेता विनोद बर्मा ने जिला कलेक्ट्रट चौराहे में बाबा साहब की प्रतिमा पर माला चढ़ा कर उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

News TOP Footer