सीधी शहर के बाजारों में कोरोना नहीं लोग हो गए अनियंत्रित पालिका बाजार में उड़ती है शोसल डिस्टेंस की धज्जीया

0 632
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में जिला प्रशासन लगातार जागरूकता अभियान चलाकर मास्क वितरित करके लोगों को समझाइश देकर कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने की बार.बार अपील कर रहा है इतना ही नहीं जिले के कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक ने सीधी शहर के मोहल्ले मोहल्ले गली गली में घूम घूम कर लोगों से मास्क लगाकर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की अपील की है बावजूद इसके सीधी शहर के लोग और छोटे दुकानदार हैं के मानने को तैयार ही नहीं है 2 दिन के लॉक डाउन के बाद सोमवार को जैसे ही लाक डाउन खुला सीधी शहर के बाजारों में कोरोना नहीं लोग अनियंत्रित हो गए शहर में उमड़ी भीड़ को देखकर कहीं से भी ऐसा नहीं लगा कि लोग कोरोना से खौफ खा रहे हैं सीधी शहर के पुराना बस स्टैंड लालता चौक गांधी चौक में लोगों की भारी भीड़ दिखाई पड़ी वहीं सबसे खतरनाक स्थित सीधी शहर के पालिका बाजार में देखने को मिली जहां पर पूरे शहर के लोग सब्जी और फल खरीदने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच गए और वहां पर बड़ी संख्या में ठेले वालों ने बीच सड़क पर अपनी दुकान लगाकर अपनी दुकानदारी चलाई सीधी शहर के पुराना गल्ला मंडी में भी सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क न लगाने की धज्जियां उड़ती दिखाई पड़ी एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने सीधी शहर के पालिका बाजार में पहुंचकर भीड़ का कवरेज किया तो भीड़ में अनेकों लोग बिना मास के के बेपरवाह घूमते दिखाई पड़े और उन्हें ना तो कोई रोकने वाला ना कोई टोकने वाला दिखा पुलिस और प्रशासन को भी यह नजारा नहीं दिखाई दिया सीधी शहर में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क ना लगाने के नियम का उल्लंघन करने वाले लोग बेकाबू हो रहे हैं हलाकि जिला प्रशासन नियम तो बहुत से बना रहा है लोगों को जागरूक भी कर रहा है लेकिन लोग हैं कि मानने को तैयार नहीं है ऐसे में अब जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को चाहिए कि वह सख्त कदम उठाए जिससे कि सीधी शहर में स्थिति बिगड़ने से बच जाए और लोग नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित अपने घरों में पहुंच जाएं।

News TOP Footer