नैनीताल में होटल मनु महारानी से निकाले गए कर्मचारियों ने रैली निकाल कर एस डी एम को सौपा ज्ञापन

0 345
Main Ad1

हिमानी रौतेला – नैनीताल के प्रसिद्ध मनु महारानी होटल से निकाले गए 33 कर्मचारियों को क्रमिक अनशन के 43 दिन हो चुके हैं। जिसके बावजूद  होटल प्रबंधन व प्रसाशन द्वारा कोई सुध नही ली गई अब कर्मचारियों का आंदोलन तेजी से बढता जा रहा भारतीय मजदूर संघ व होटल कर्मचारी संघ के बैनर तले होटल मनु महारानी से निकाले गए सभी कर्मचारियों ने मल्लीताल घोड़ा स्टैंड पर एकत्रित हुए और वहा से कर्मचारियों उनके परिजनों ने आक्रोश रैली निकाली रैली में तमाम संगठनों के साथ ही भाजपा और आप कार्यकर्ता मौजूद भी शामिल हुए रैली के दौरान सभी ने होटल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की सभी कर्मचारी कलेक्टेड ऑफिस में पहुंचे जहा लोगो को सम्बोधित करते हुए जन प्रतिनिधियों होटल कर्मियों ने कहा कि यदि 17 अप्रैल तक कर्मियों को दोबारा नौकरी पर नहीं रखा गया तो 18 अप्रैल से सभी कर्मचारी होटल के गेट के बहार धरना प्रदर्शन करेंगे साथ में होटल के अंदर पर्यटक और कर्मचारियों की आवाजाही भी रोक देंगे। जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी इसमें अगर कोई जनमाल हानि होती है तो शासन प्रशासन मनु महारानी प्रबंधन जिम्मेदार  रहेगा अपनी बात रखने के बाद भारतीय मजदूर संघ व होटल कर्मचारी संघ ने  अपनी मांगो का ज्ञापन एसडीएम प्रतीक जैन सौंपा  इस दौरान मदन गेड़ा वीरेंद्र खकरियाल नरेंद्र पपोला भाजपा मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट अरविंद पडियार शाकिर अली भोपाल बिष्ट हरीश जी मौजूद थे।

News TOP Footer