किशोरी के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को मझौली पुलिस ने पहुंचाया जेल

0 176
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मझौली निरीक्षक सतीश मिश्रा के नेतृत्व में मझौली पुलिस ने युवती के साथ छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को 16 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर जिला जेल सीधी दाखिल कराया है बताया गया की 7 अप्रैल को थाना मझौली क्षेत्र अंतर्गत एक युवती ने थाना आकर रिपोर्ट किया कि वह प्रैक्टिकल की परीक्षा देकर जब वापस आ रही थी उसी समय उसके कॉलेज का ही एक लड़का उसे घूर रहा था उस समय वह ऑटो में बैठकर घर आ गई । घर आने के बाद वह अपने कमरे में चली गई उसी समय वही घूरने वाला लड़का उसके घर उसके कमरे में घुस आया और बुरी नीयत से छेड़छाड़ करने लगा और बोला कि चिल्लाएगी तो जान से खत्म कर दूंगा जिसके बाद मेरी मा और भाई के आने पर वह भाग गया लड़की की रिपोर्ट पर थाना मझौली में मामला कायम करते हुए आरोपी की तलाश की गई जिसे सक्रिय मुखबिर तंत्र के चलते 16 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आदेश प्राप्त होने पर जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है। उक्त कार्रवाई में उपनिरीक्षक उर्मिला अहिरवार महिला आरक्षक सुष्मिता पटेल तथा आरक्षक जयराम सैनी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

News TOP Footer