विधवा महिला ने पटवारी और आर आई पर लगाया उसकी जमीन लुटवाने का आरोप

सीधी धर्मेंद : ऐसा बहुत बार सुनने में आया है कि लोग अपनी जमीन के सीमांकन के लिए आवेदन देकर कलेक्ट्रेट पटवारी और आई आर आई के चक्कर लगाते घूमते हैं और उनकी चप्पल घिस जाती है लेकिन उनकी जमीन का सीमांकन नहीं हो पाता है लेकिन एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें आवेदक ने ना तो अपनी जमीन की सीमांकन के लिए कोई आवेदन दिया और ना ही विरोधी पक्ष ने ही सीमांकन के लिए कोई आवेदन दिया लेकिन आर आई और पटवारी ने गांव में पहुंचकर जबरिया एक विधवा महिला की जमीन का उसकी बिना सहमति के सीमांकन कर दिया और उसके जमीन के पांच नंबरों से तीन नंबर काट के महिला के विरोधियों के नाम चढ़ा दिया जिस की फरियाद को लेकर पीड़ित महिला जिला हुआ जयसवाल निवासी ग्राम बघवारी दर.दर भटक रही है अब तक इस विधवा महिला ने जिले के कलेक्टर के साथ जनसुनवाई और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों को 50 आवेदन दे चुकी है बावजूद इसके इस विधवा महिला की फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है एन टीवी इंडिया न्यूज़ को अपनी फरियाद लेकर ढूंढते पहुंची पीड़ित बिधवा गिलौआ जयसवाल ने अपनी समस्या बताते हुए कहा कि उसने अपनी शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी की जो ऐल 4 तक पहुंच गई बावजूद उसके आज तक उसकी समस्या का कोई निराकरण नहीं हुआ है उसने आरोप लगाया कि आर आई और पटवारी उसकी जमीन को लूटवाने का काम कर रहे हैं लेकिन शासन.प्रशासन कोई उसकी फरियाद सुनने वाला नहीं है। पीड़ित बिधवा गिलौआ जयसवाल चाहती है कि शासन.प्रशासन उसकी समस्या की न्याय पूर्वक जांच करें और जो सही हो उसके अनुसार न्याय करे और उसकी जमीन उसे वापस दिलाई जाए विगत लंबे समय से अपनी जमीन के टुकड़े को पाने के लिए दर.दर भटक रही इस विधवा महिला की फरियाद जिले के शासन प्रशासन को सुनना चाहिए जिससे लोगों का न्याय से भरोसा ना उठे और पीड़ित महिला को उसका अधिकार मिल सके।
