सूखाताल में पुनर्जीवन योजना का किया शुभारंभ शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत


Nainital बंशीधर भगत कैबिनेट मंत्री का दायित्व मिलने के बाद गुरुवार को पहली बार नगर पहुँचे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान भगत ने कार्यकर्ताओ से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जुट जाने की बात कही।

गुरुवार को शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत नैनीताल पहुँचे। जहां हल्द्वानी रोड स्थित हनुमानगढ़ी से भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाइक रैली निकालकर उनका स्वागत किया। रैली मालरोड होते हुए नैनीताल क्लब पहुँची। जहां कार्यकर्ताओं ने उनका ढोल नगाड़े और फूलमालाओं से उनका भव्य स्वागत क़िया।

इस दौरान सूखाताल में पुनर्जीवन योजना का 25.12 लाख की लागत से भूमि पूजन कर खोला। शुभारंभ केवल एनीवर्स योजनाओं का उद्घाटन किया बंशीधर भगत, संजीव आर्या विधायक नैनीताल, आंनद बिष्ट मंडल अध्यक्ष नैनीताल, गोपाल रावत, अरविंद पडियार, भूपेंद्र बिष्ट, दया किशन पोखरिया , देवेंद्र ढेला पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा,
जीवन्ति भट्ट जिला अध्यक्षमहिला मोर्चा, शांति मेहरापूर्व
कुंदन बिष्ट, मनोज जोशी, तुलशी कठैत, तारा राणा, कंचन पंत , प्रमोद सुयाल, मोहन नेगी, आदि मौजूद रहे ।
