होली में पत्नी को गुलाल लगाए जाने का विरोध करने पर पति की बेरहमी से कर दी गई हत्या

सीधी धर्मेंद : उत्तर प्रदेश के वारणसी में होली के मौके पर दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जहा पत्नी को गुलाल लगाए जाने का विरोध करने पर पति की बेरहमी से हत्या कर दी गई घटना चौबेपुर के बराई गांव की है बताया जा रहा है कि महिला को गुलाल लगाए जाने को लेकर गांव के ही दो गुटों में कहासुनी हो गई थी पति राजू राजभर ने जब पत्नी को गुलाल लगाए जाने का विरोध किया तो एक गुट ने उसे पीट.पीटकर मौत के घाट उतार दिया वहीं चार लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की भी खबर है बताया जा रहा है कि होली खेलने के दौरान हुई कहासुनी के बाद करीब 20.25 लोगों की भीड़ राजू राजभर के घर पहुंच गई और उसे गालियां देने लगी जब राजू ने उनसे गाली.गलौज की वजह पूछी तो लोगों ने उस पर हमला कर दिया और उसे बेरहमी से पीटा जिसकी वजह से उसकी मौत हो गई इस हमले में राजू के परिवार के चार लोग भी बुरी तरह से घायल हुए हैं सभी को इलाज के लिए मंडली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है मृतक राजू राजभर बीजेपी का कार्यकर्ता था और बराई गांव का बीडीसी था जैसे ही पुलिस को उसकी हत्या की खबर मिली सीओ और दूसरे पुलिस अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जाने का भरोसा दिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घटना की खबर मिलते ही मंत्री अनिल राजभर भी पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और घटना पर दुख जताया घटना में शामिल तीन लोगों पर मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है मजह गुलाल लगाए जाने का विरोध करने पर बेरहमी से हत्या की इस घटना के बाद योगी राज्य की कानून.व्यवस्था पर सवाल उठ रहा है।
