पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने होली पर दी शुभकामनायें कहा होली संक्षिप्त रूप से घर में ही मनाएं अपनी सुरक्षा खुद करें

सीधी धर्मेंद : मप्र के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजयसिंह ने होली पर भेजे अपने शुभकामना सन्देश में कहा है कि आज हम ऐसे समय में यह त्यौहार मना रहे हैं जब कोरोना काल चल रहा है हर परिवार इस महामारी से चिंतित है ऐसे समय में हमें अपनी सुरक्षा खुद करनी है क्योंकि भाजपा सरकार का ध्यान इस ओर बिलकुल नहीं भी है सरकार को न तो लोगों की सुरक्षा से कोई मतलब है और न ही कोरोना काल में गरीबों के रोजगार से अजय सिंह ने कहा कि मैं विन्ध्य सहित प्रदेश की तमाम जनता को इस होली त्यौहार की शुभकामनाएं देता हूँ आप सभी से विनम्र आग्रह है कि होली घर पर ही संक्षिप्त रूप से मनाएं मास्क जरुर लगायें और एक दूसरे से दूर से ही अभिवादन करें थोड़े थोड़े अन्तराल पर सेनेटाइजर हाथ में लगाते रहें मेरा यह भी आग्रह है कि इस विपत्ति के समय एक दूसरे की डोर थामे रखने में ही भलाई है और वक्त पर जरूरतमंद परिवार की मदद जरुर करें कोविड का टीका भी लगवायें मुझे विश्वास है कि इस होली पर आपसी संबंध और भाईचारा और मजबूत होगा।
