विश्वविद्यालय की मांग को लेकर छात्र छात्राओं ने निकाली 5वीं बार तिरंगा यात्रा

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में विश्वविद्यालय की मांग के लिए छात्र.छात्राओं द्वारा 5वीं बार तिरंगा यात्रा निकाली गई यात्रा चुरहट से बढौरा होते हुए जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट परिसर सीधी पहुंची। तिरंगा यात्रा को डॉ नीलमणि सिंह और नसरुद्दीन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया छात्र.छात्राओं द्वारा तिरंगा यात्रा के दौरान पूरे रास्ते में विश्वविद्यालय की मांग के लिए जमकर नारेबाजी प्रदर्शन के साथ विश्वविद्यालय की मांग से संबंधित गीत गाते हुए जिला कलेक्ट्रेट सीधी पहुंचे और उच्च शिक्षा मंत्री मध्यप्रदेश शासन भोपाल के नाम अपर कलेक्टर श्रेयस गोखले को अपना ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौपने के बाद छात्रों ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाएगी हमारी मांग जारी रहेगी आगे छात्रों ने कहा की हमारी यह मांग पिछले 1 वर्ष पहले से चली आ रही है।
