ग्राम पंचायत अहिरान टोला जनपद रामपुर नैकिन की शिकायत लेकर दर दर भटक रहे हैं किसान कांग्रेस मध्य प्रदेश के संगठन मंत्री

सीधी धर्मेंद : विगत कुछ वर्षों से सीधी जिले के कुछ ब्लाकों में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो गई है कि लोग भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए दर.दर भटक रहे हैं लेकिन उनकी आवाज नहीं सुनी जा रही है ऐसा ही एक मामला है जिसमें किसान कांग्रेस मध्य प्रदेश के संगठन मंत्री यज्ञ नारायण तिवारी अपने ग्राम पंचायत अहिरान टोला जनपद रामपुर नैकिन में विगत 4 वर्ष पूर्व कार्यों में किए गए भ्रष्टाचार की शिकायत लेकर दर.दर भटक रहे हैं लेकिन उनका आरोप है कि अधिकारी और अफसर मिलकर भ्रष्टाचार के इस मामले को उजागर ही नहीं होने दे रहे हैं जबकि उन्होंने इसकी शिकायत कई बार कई जगह की है बावजूद इसके आज तक उनके द्वारा की जा रही शिकायतों की जांच तक नहीं की गई 23 मार्च को जिला कलेक्ट्रेट में अपनी फरियाद लेकर आए किसान संगठन के महामंत्री यज्ञ नारायण तिवारी ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ को मामले की जानकारी दी और कहा कि वह एक बार फिर से इस मामले को जिले के अधिकारियों को सौंप कर मामले की जांच कराना चाहते हैं जिससे सच्चाई सामने आ सके।
