ग्यारह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महाउर कला महोत्सव की नाटक रानी चेन्नम्मा से की गई शुरुआत

सीधी धर्मेंद : 21 मार्च से इंद्रवती नाट्य समिति द्वारा ग्यारह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय महाउर कला महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है जिसकी शुरुआत आज 21 मार्च को सीधी शहर के मानस भवन से नाटक रानी चेन्नम्मा की प्रस्तुति दी जा रही है रानी चेन्नम्मा का नाटक को देखने के लिए सीधी शहर के मानस भवन में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। 11 दिनों तक चलने वाला अंतर्राष्ट्रीय महाउर कला महोत्सव तीन चरणों में पूरा होगा प्रथम चरण में नाटक लोक रंग उत्सव कार्यशाला की प्रस्तुति होगी द्वितीय पड़ाव में नाट्य एवं लोक रंग महोत्सव की प्रस्तुति दी जाएगी वहीं तीसरे पड़ाव में भ्रमणशील लोकरंग फाग महोत्सव लोक कला दल कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी इंद्रावती नाट्य समिति के नीरज कुंदर ने लोगों से अंतर्राष्ट्रीय महाउर कला महोत्सव को देखने और उसका आनंद उठाने की अपील की है।
