सीधी शहर में प्रशासन लोगों को जागरूक करने निकला शहर की सड़कों पर,दुकानों के किए गए चालान

पूरे देश में कोरोना काल के 1 वर्ष पूरे होने के बाद एक बार फिर से दोबारा कोरोना का खतरा और संक्रमण लगातार बढ़ रहा है देश के कई बड़े शहरों में लॉकडाउन के हालात बन गए हैं मध्यप्रदेश के इंदौर भोपाल और जबलपुर जैसे शहरों में तो लॉकडाउन लगाया भी जाने लगा है कोरोना के खतरे को लेकर सीधी जिले में भी प्रशासन अलर्ट मोड़ पर है 21 मार्च को जिला प्रशासन के तरफ से शहर में निकल कर लोगों को कोरोना के खतरे और संक्रमण के प्रति आम लोगो को जागरूक करने के उद्देश्य से एसडीएम नीलांबर मिश्रा ने गली गली मोहल्ले मोहल्ले और बस स्टैंड में घूम कर लोगों को मास्क लगाने सैनिटाइजर करने और 2 गज की दूरी का पालन करने की समझाइश दी इस दौरान 20 दुकानों के चालान की भी कार्रवाई की गई निरीक्षण के दौरान दुकानों में दुकानदारों और खरीदारों ने मास्क लगाने और 2 गज की दूरी का पालन नहीं किया जिसके बदले में शुरुआती दौर में मामूली जुर्माने की कार्रवाई की गई है और उन्हें चेतावनी दी गई है कि यदि उन्होंने दोबारा इस तरह की हरकत की और लापरवाही प्रदर्शित की तो उनकी दुकानें सीज कर दी जाएगी। शहर में निरीक्षण के दौरान एसडीएम नीलांबर मिश्रा तहसीलदार लक्ष्मी कांत मिश्रा नगर निरीक्षक हितेंद्र नाथ शर्मा सहित नायब तहसीलदार आरआई पटवारी शामिल थे। सीधी शहर के घंटों भ्रमण निरीक्षण के बाद एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने एसडीएम से की जा रही कार्रवाई की जानकारी चाही गई तो उन्होंने बताया कि हम लोगों को शुरुआती दौर में सचेत और सावधान कर रहे हैं कि वे मास्क का उपयोग करें और दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें आगे उन्होंने कहा कि यदि लोगों ने लापरवाही नहीं छोड़ी तो प्रशासन सख्त रुख अपनाएगा इसके साथ ही एसडीएम ने लोगों से कोरोना की गाइडलाइन का पालन करने का अपील की।
