कांग्रेस की चुनी हुई बहुमत की सरकार गिराने के एक बर्ष पूरे होने पर 20 मार्च को कांग्रेस पार्टी निकालेगी तिरंगा यात्रा

0 842
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर समूचे प्रदेश में 20 मार्च को कांग्रेस पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है। 20 मार्च को कांग्रेश लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में मनाएगी इस दौरान सुबह 11  बजे तिरंगा यात्रा जवाहर कांग्रेसी भवन से प्रारंभ पर स्थानीय गांधी चौराहा स्थित गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा तत्पश्चात तिरंगा यात्रा गांधी चौराहा से अंबेडकर चौक पहुंचेगी जहां पर संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा तिरंगा यात्रा का समापन होगा प्रदेश में कांग्रेस की  जनता द्वारा चुनी हुई बहुमत की सरकार को जिस प्रकार से  भाजपा के द्वारा धनबल का प्रयोग कर अलोकतांत्रिक तरीके से गिराई गई थी  इसी दिन को  तिरंगा यात्रा के रूप में लोकतंत्र सम्मान दिवस के रूप में  कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में मना रही है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रदेश महामंत्री श्रीमती अंजू सिंह बघेल को सीधी जिले के लिए तिरंगा यात्रा का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उक्त आयोजन के लिए कांग्रेस की तैयारी बैठक 19 मार्च को जवाहर कांग्रेस भवन में प्रभारी श्रीमती अंजू सिंह बघेल के मुख्य आतिथ्य तथा जिला कांग्रेस अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा की अध्यक्षता में दोपहर आयोजित की गई है। बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेश महामंत्री श्रीमती अंजू सिंह बघेल पत्रकार वार्ता को संबोधित करेंगी। जिला कांग्रेस अध्यक्ष रुद्र प्रताप सिंह बाबा ने जवाहर कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक एवं तिरंगा लोकतंत्र सम्मान यात्रा को सफल बनाने के लिए समस्त कांग्रेस जनों से उपस्थित होने की अपील की है। जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री सुरेश प्रताप सिंह ने बताया है सभी  पदाधिकारियों से बैठक में उपस्थित होने की अपील की गई है।

News TOP Footer