आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकता यूनियन सीधी ने सड़कों पर निकल कर किया प्रदर्शन

सीधी धर्मेंद : 15 मार्च को आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकता यूनियन सीधी ने अपने बकाया मानदेय और नियमितीकरण की मांग को लेकर सीधी शहर की सड़कों पर निकल कर प्रदर्शन किया शहर की सड़कों पर प्रदर्शन करने के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका जिला कलेक्ट्रेट पहुंची जहां पर उन्होंने अपने मांगों के समर्थन में जमकर नारेबाजी की अपनी मांगों में समर्थन नारी बाजी करने के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकता यूनियन ने अपनी मांगों का ज्ञापन जिले के डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले को सौंपा और उनसे अपनी मांगों को सरकार को भेजकर पूरा किए जाने की मांग की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एकता यूनियन ने कहा है कि यदि सरकार हमारी मांगों को जल्द पूरा नहीं करेगी तो हम और बड़ा आंदोलन प्रदर्शन करेंगे जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।
