शा उ मा वि खड्डी हाई स्कूल मौरा के छात्र छात्राओं को परिसिली शिव मंदिर बाणभट्ट की जन्मभूमि का कराया गया भ्रमण

0 707
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 14 मार्च को शा उ मा वि खड्डी और शा हाई स्कूल मौरा के छात्र और छात्राओं को शासन द्वारा संचालित ओजस यूथ क्लब के तारतम्य में संजय टाईगर रिजर्व के अंतर्गत परिसिली रिसोर्ट और प्राचीन शिव मंदिर  बाणभट्ट की जन्मभूमि चंदरेह का भ्रमण कराया गया इस दौरान छात्र एवं छात्राओं में काफी उत्साह देखने को मिला छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए संस्था के प्राचार्य धीरेन्द्र सिंह द्वारा छात्र छात्राओं को सतत औद्योगिक भ्रमण और कला एवं मनोरंजन से संबंधित प्राचीन स्मारकों एवं भवनों का भ्रमण कराया जाता है साथ ही छात्र छात्राओं को उनके महत्त्व से अवगत कराया जाता है भ्रमण के दौरान विद्यालय के प्राचार्य धीरेन्द्र सिंह वरिष्ठ शिक्षक रविनाथ तिवारी प्रधानाध्यापक संपूरण सिंह ओजस प्रभारी मोहन लाल साकेत राजमणि विश्वकर्मा तथा स्टाफ उपस्थित रहे।

News TOP Footer