जिला एवं सत्र न्यायधीश, विशेष न्यायधीश और संचालक संजय नेशनल पार्क ने कोविड का टीका लगवाया

सीधी धर्मेंद : मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मिश्रा ने बताया कि जिले में कोविड वैक्सिनेशन का अभियान चलाया जा रहा जिसके अंतर्गत 1 मार्च से सीनियर सिटिजन को टीकाकृत किया जा रहा है। इसी क्रम में जिला एवं सत्र न्यायधीश वीरेंद्र प्रताप सिंह, विशेष न्यायधीश ममता जैन तथा वाई. पी. सिंह, संचालक संजय नेशनल पार्क ने कोविड का टीका लगवाया। उन्होने आमजन से भी आह्वान किया कि कोविड-19 का टीका पूर्ण रूप से सुरक्षित है। जिले के सभी नागरिक अपनी बारी आने पर टीका लगवाएँ। जिले में 60 वर्ष से अधिक आयु एवं 45 से 59 वर्ष के ऐसे व्यक्ति जो किसी बीमारी से ग्रस्त हो वे आगामी 13 मार्च को और आगे प्रत्येक सप्ताह के 4 दिन सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शनिवार को जिला चिकित्सालय सीधी एवं अन्य नजदीकी टीकाकरण केन्द्रों सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर नैकिन, चुरहट, सेमरिया, मझौली, कुसमी, सिहावल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बंजारी, बरिगवां, मड़वास, टमसार, खड्डी, हनुमानगढ पर पहुंच कर कोविड-19 का टीकाकरण कराए और प्राप्त दिशा-निर्देशों का पालन करें। उन्होने कहा कि स्वास्थ्य विभाग एवं चिकित्सकों द्वारा जारी कोरोना वायरस के संक्रमण संबंधित दिशा निर्देशों का पालन करें। यह टीका निःशुल्क लगाया जा रहा है, यह कोरोना से बचने का एक मात्र उपाय है, और इसका कोई दुष्प्रभाव नही है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिश्रा ने यह भी बताया कि अब जिले में 2 निजी संस्था लाइफ केयर हॉस्पिटल और मिश्रा नर्सिग होम सीधी में भी कोविड वैक्सिनेशन किया जाएगा। आम जन-मानस अपनी सुविधा अनुसार यहां पर टीका लगवाने के लिए पूर्व पंजीकरण स्वयं से कर सकते है तथा सशुल्क टीका लगवा सकते है।
