महिलाओं का अपमान करने के विरोध में बीजेपी महिला मोर्चा ने भूपेंद्र हुड्डा का पुतला दहन किया

सीधी धर्मेंद : हरियाणा के कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा कथित रूप से महिलाओं का अपमान करने के विरोध में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा सीधी ने लोकसभा संंसदीय क्षेत्र सांसद श्रीमती रीति पाठक जिला भाजपा जिलाध्यक्ष इंद्र शरण सिंह चौहान की उपस्थिति महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सरस्वती बहेलिया की अगुवाई में कांग्रेस की अर्थी निकालकर महिलाओं के सम्मान में महिला मोर्चा मैदान में नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा के नारे लगते हुए शहर के गांधी चौक में भूपेंद्र सिंह हुड्डा का पुतला दहन कर नुक्कड़ सभा करके लोगों को संबोधित किया नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष इन्द्र शरण सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा की अगुवाई में महिलाओं से ट्रेक्टर खिंचवाने का निंदनीय और अक्षम्य कार्य किया है। जिसके लिए कांग्रेस को देश से माफी मांगनी चाहिए और हुड्डा को तत्काल पार्टी से बाहर करना चाहिए। उनके खिलाफ तत्काल एफ आई आर भी दर्ज होनी चाहिए वही लोकसभा संसदीय क्षेत्र की सांसद श्रीमती रीती पाठक ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं के चाल और चरित्र का लगातार पतन हो रहा है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हुड्डा के चरित्र एवं उनका कृत्य निंदनीय है मैं इसकी कठोर शब्दों में निंदा करती हूं और कांग्रेस पार्टी से मांग करती हूं कि हुड्डा को बाहर का रास्ता दिखाते हुए देश की महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरस्वती बहेलिया ने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा पूरे देश में कांग्रेस के नेता हुड्डा द्वारा स्वयं ट्रैक्टर चढकरए महिलाओं से टेक्टर को खिचवाना यह देश की महिलाओं का अपमान है ।इसे महिला मोर्चा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी इसलिए आज हमने कांग्रेस पार्टी के नेता हुड्डा की अर्थी निकालकर उन का पुतला दहन किया है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
