डीजल पेट्रोल की महगाई से तंग बस और ऑटो संचालको ने जिले में की हड़ताल जाम रहे बसों और ऑटो के चक्के

0 186
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : देश में बढ़ रही डीजल पेट्रोल की महंगाई अब अपना असर दिखाने लगी है डीजल पेट्रोल की महंगाई से त्रस्त लोग अब सड़कों पर उतरने को मजबूर हो गए हैं 26 फरवरी को बस ओनर्स एसोसिएशन के बस संचालकों ने डीजल का रेट ₹90 से ऊपर हो होने के बाद बस संचालकों को लगातार घाटे का सामना करना पड़ रहा है और बस संचालक बस चलाने में असमर्थ हो रहे हैं जिसके चलते उन्होंने 26 फरवरी को बसों का चक्का जाम कर दिया जिससे सड़के और शहर के बस स्टैण्ड सूने नजर आए । वही डीजल पेट्रोल की महगाई से तंग शहर में आज ऑटो मालिकों ने भी अपने ऑटो का संचालन बंद रखा डीजल पेट्रोल की बढ़ी महंगाई ने लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर दिया है ऐसे में बस और ऑटो चलाने वाले संचालक अब किराया बढ़ाने की मांग पर अड़ गए हैं 26 फरवरी को जीएसटी टैक्स की विसंगतियों को लेकर जिले भर के व्यापारियों ने प्रदेश व्यापी बंद हड़ताल में शामिल होकर पूरे सीधी में अपनी दुकानें बंद रखी और सरकार से जीएसटी के नियमों के सरलीकरण की मांग की। 26 फरवरी की सुबह से ही व्यापारी सीधी शहर की सड़कों पर नजर आए और लोगों से अपनी दुकानें बंद करके जीएसटी टैक्स के नियमों का विरोध करने की लोगों से अपील की शहर में निकले व्यापारी संघ के पदाधिकारियों ने सिटी हलचल को जीएसटी टैक्स से संबंधित अपनी समस्या बताएं और मोदी सरकार पर सवाल उठाए और कहा कि इस सरकार ने एक टैक्स एक देश की बात कही थी लेकिन जीएसटी के टैक्स में कई विसंगतियां हैं अलग.अलग दलों के टैक्स हैं जो उनकी बातों को झूठा साबित करती हैं आज व्यापारी इस टैक्स की नियमावली से परेशान।  किराया बढ़ाने को लेकर बस और ऑटो संचालकों द्वारा की गई आज की हड़ताल अब जनता के गले की हड्डी बनने वाला है क्योंकि शासन प्रशासन द्वारा लगाए जाने वाले किसी भी टैक्स का खामियाजा तो सिर्फ आम जनता को ही भुगतना पड़ता है घूम फिर कर सारे टैक्स जनता के गले में ही आकर फांसी का फंदा बनेंगे अब देखना यह है कि शासनण्प्रशासन जनता को बचाता है या किराया बढा कर जनता के लिए और मुसीबते खड़ी करेगा।

News TOP Footer