इंद्रवती नाट्य समिति सीधी रंगमंच के कलाकारों ने उज्जैन में मालविकाग्निमित्रं नाटक का किया अद्भुत मंचन

0 157
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : इंद्रवती नाट्य समिति सीधी रंगमंच के कलाकारों ने दिनांक 20 फरवरी 2021 को कालिदास अकादमी उज्जैन द्वारा आयोजित  तीन दिवसीय संस्कृत नाट्य महोत्सव के तीसरी शाम समापन अवसर पर महाकवि कालिदास की प्रथम नाट्य कृति मालविकाग्निमित्रं का पंण्सूर्यनारायण व्यास संकुल हॉल के मंच में अद्भुत मंचन किया। जिसे देखने के लिए उज्जैन के स्थानीय रंगकर्मी कलाकार साहित्यकार और सुधी दर्शक भारी तादाद में पहुंचे हुए थे तीसरी घंटी बजते ही कलाकारों ने ॐ मंत्रोचारण के साथ मंच पर प्रवेश किया रंगीन रोशनी ने सभी दर्शकों को आकर्षित किया नान्दी पाठ और शिवाष्टक से नाटक की शानदार शुरुआत हुई।सुमधुर संगीत ने लोंगों का दिल जीत लिया संगीत में छोटे छोटे प्रभावी वाद्ययंत्रो का प्रयोग नाटक की खूबसूरती को बढ़ा रहा था जिससे दर्शकों का मन प्रफुल्लित हो उठता और तालियों की गड़गड़ाहट से प्रेक्षागृह गुंजायमान हो जाता यह दृश्य एक बार नहीं बल्कि बार बार देखने को मिला।नाटक की प्रस्तुति उपरांत जहां एक ओर अभिनय और निर्देशन की सराहना कर रहे थे वहीं दूसरी तरफ नाटक में संगीत का प्रयोग चर्चा का विषय बना रहा।नाटक का निर्देशन युवा रंगकर्मी शिवनारायण कुंदेर ने किया है तथा संगीत परिकल्पना रोशनी प्रसाद मिश्र का और प्रकाश परिकल्पना रजनीश जायसवाल का था।

News TOP Footer