मप्र की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने एन टीवी इंडिया न्यूज़ से कहा मध्यप्रदेश में शराब बंदी चाहती हूं लेकिन जनता इसमें आगे आए

सीधी धर्मेंद : 19 फरवरी को मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती अमरकंटक से होते हुए कुछ समय के लिए उच्च विश्रामगृह सीधी में पहुंची जहां पर जिला प्रशासन द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री के प्रोटोकॉल के हिसाब से सुरक्षा व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे उच्च विश्राम गृह में मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती का स्वागत करने के लिए जिला भाजपा अध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह चौहान मध्य प्रदेश बीजेपी के महामंत्री सरतेन्दु तिवारी जिले की सांसद श्रीमती रीति पाठक सहित बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता पदाधिकारी जिले के कलेक्टर रवीन्द्र चौधरी के पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत सहित बड़ी संख्या में अधिकारी मौजूद थे उच्च विश्राम गृह में पहुंचकर मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती ने बीजेपी के प्रदेश महामंत्री सरतेन्दु तिवारी और जिले की सांसद श्रीमती रीति पाठक और बीजेपी अध्यक्ष इन्द्रशरण सिंह से पुष्पगुच्छ ग्रहण किया जिसके बाद उन्होंने मीडिया के सवालों के जवाब देते हुए अपने कार्यक्रम की संक्षिप्त जानकारी दी इसी दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने मध्य प्रदेश में उनके द्वारा शराबबंदी के लिए उठाए गए मुद्दे पर उनकी प्रतिक्रिया चाही तो उन्होंने कहा कि मैं मध्यप्रदेश में शराब बंदी चाहती हूं लेकिन यह भी चाहती हूं कि इसके लिए पहल जनता की तरफ से हो जनता इसमें आगे आए आगे उन्होंने कहा कि तुरंत शराबबंदी नहीं की जा सकती इसके लिए राजस्व के लिए भी वैकल्पिक व्यवस्था बनानी होगी मीडिया से चर्चा के दौरान एन टीवी इंडिया न्यूज़ ने जब मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री से सवाल उठाया कि कि आपने इस प्रदेश में बीजेपी को सत्ता में पहुंचाया है और विगत 15 वर्षों में बीजेपी ने इस प्रदेश में शासन किया है तो क्या आपको लगता है कि आपके सपनों का जैसा आपने मध्यप्रदेश देखा था वह पूरा हो गया इसका जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि सपने तो किसी के भी पूरे नहीं होते इसके साथ ही महंगाई पर पूछे गए एन टीवी इंडिया न्यूज़ के सवाल का मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने जवाब दिया।
