बस दुर्घटना के जिम्मेदारों से पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने अजय सिंह ने ट्वीट करके पूछे सवाल

0 222
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : मध्यप्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल ने एक विग्यप्ति जारी करके बाणसागर नहर में बस के पलटने की दुर्घटना को अत्यंत खेद जनक एवं स्तब्ध करने वाली घटना बताते हुए इस दुर्घटना के लिए जिम्मेदार लोगों से सवाल किए हैं। उन्होंने घटना के लिए सरकारी तंत्र पर सवाल उठाते हुए कहा है कि अगर छुहिया घाट पर 3 दिन से लगे जाम को हटा दिया जाता तो संभवतः यह दुर्घटना ना होती आगे उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए पूछा है कि जब यह बस हर दृष्टि से अनफिट थी फिर इसे परमिट किसके द्वारा दिया गया उन्होंने अपने ट्वीट का हवाला देकर पूछा है कि सरकार ने 32 सीटर बसों को अधिकतम 75 किमी के रूट का परमिट देने का नियम बनाया है सीधी हादसे का शिकार हुई बस भी इसी क्षमता की थी सीधी से सतना की दूरी 138 किमी है तो नियम के खिलाफ जाकर इस बस को सीधी से सतना का परमिट किसने दिया सीधी हादसे का शिकार हुई 32 सीटर बस में 62 यात्री भर दिये गए थे ओवर लोडिंग करने वाली बस पर किसी जिम्मेदार का ध्यान क्यों नहीं गया ओवर लोडिंग मिलने पर परिवहन विभाग के अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्यवाही के आदेश हैं इसके बावजूद किस अधिकारी ने ओवर लोडिंग की अनदेखी की पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने सभी मृतकों के परिजनों को 10 लाख  रुपये और घायलों को इलाज के लिए 5 लाख रुपये की सहायता की मांग करते हुए घटना की उच्च स्तरीय  जांच की मांग की है।

News TOP Footer