घटना के दूसरे दिन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पीड़ित के परिजनों के जख्मो पर मलहम लगाने सीधी जिले के प्रवास पर पहुंचे

0 260
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : सीधी जिले में सरदा पटना गांव में 16 फरवरी को भीषण बस दुर्घटना में 51 यात्रियों की मौत हो गई थी घटना के दूसरे दिन मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान पीड़ित के परिजनों के जख्मो पर मलहम लगाने सीधी जिले के प्रवास पर पहुंचे  मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने सीधी जिले के विभिन्न गांवों का दौरा करके दुर्घटना में मृतकों के घर जाकर उनके परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्घटना पीड़ितों को सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जायेगी। दुख की इस घड़ी में हम सब दुर्घटना पीड़ितों के साथ हैं। मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान दुर्घटना में मृत व्यक्तियों के परिजनों को आर्थिक सहायता के रूप में 7.7 लाख रूपये के चेक प्रदान किये। मुख्यमंत्री भोपाल से विमान से प्रस्थान कर दोपहर हवाई पट्टी रीवा पहुंचे रीवा से हेलीकाप्टर से प्रस्थान कर मुख्यमंत्री दोपहर 2 बजे सीधी जिले के रामपुर नैकिन पहुंचे मुख्यमंत्री बस दुर्घटना के शिकार अथर्व गुप्ता एवं  पिंकी गुप्ता के घर पहुंचे। उन्होंने मृतकों के परिजनों को सांत्वना दी। रामपुर नैकिन में मुख्यमंत्री ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जाकर दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की कुशलक्षेम जानी उन्होंने अधिकारियों को दुर्घटना पीडि़तों के समुचित उपचार के निर्देश दिये। स्वास्थ्य केन्द्र में उपचाररत  सपनी दुआरी की विभा प्रजापति की कुशलक्षेम पूछी तथा दुर्घटना में उनके भाई दीपू प्रजापति की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने रामपुर नैकिन में ही दुर्घटना में मृत विमला द्विवेदी के घर जाकर उनके परिजनों से भेट की। इसके बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से चुरहट पहुंचे। मुख्यमंत्री ने चुरहट के रामनगर मोहल्ले में दुर्घटना में मृत श्यामलाल साकेत के परिजनों को सांत्वना दी। उन्होंने मृतक की पत्नी शांति साकेतए पुत्री कल्पना साकेतए पुत्र आकाश साकेत तथा आशीष साकेत को सांत्वना दी। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा का पूरा प्रबंध सरकार करेगी। इसके बाद मुख्यमंत्री ग्राम पचोखर पहुंचे। यहां उन्होंने मृतका खुशबू पटेल के घर जाकर परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने ग्राम पड़रिया खुर्द में मृतक अनिल पटेल तथा ग्राम कुकड़ीझर में मृतक अमरज्योति साकेत तथा  रामसुख साकेत के घर जाकर उनके परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने ग्राम अमहवा पहुंचकर बस दुर्घटना के शिकार अयोध्या पाल तथा कठास में कल्याण सिंह यादव तथा कविता यादव के घर जाकर उनके परिजनों को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने गांधी ग्राम पहुंचकर बस दुर्घटना में मृत मनमोहन बैगा के घर परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री के भ्रमण के समय राज्यमंत्री पिछड़ावर्ग अल्पसंख्यक कल्याण एवं ग्रामीण विकास श्री रामखेलावन पटेलए सांसद सीधी श्रीमती रीति पाठक विधायक सीधी श्री केदारनाथ शुक्ला विधायक चुरहट श्री शरदेन्दु तिवारी श्री इन्द्रशरण सिंह चौहान श्री सुभाष सिंह डॉ राजेश मिश्रा तथा अन्य जनप्रतिनिधिगण उनके साथ रहे। मुख्यमंत्री जी के साथ रीवा संभाग के कमिश्नर राजेश कुमार जैन आईजी उमेश जोगा डीआईजी अनिल सिंह कुशवाह कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चौधरीए पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली तथा अन्य अधिकारी उनके साथ रहे।

News TOP Footer