अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीधी ने छात्र समस्याओं को लेकर महाविद्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन किया

0 183
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 15 फरवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सीधी ने संजय गांधी महाविद्यालय इकाई द्वारा छात्र समस्याओं को लेकर महाविद्यालय का घेराव कर उग्र आंदोलन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राए शामिल रहे प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के पदाधिकारियों ने छात्रों की समस्याओं को उजागर किया और कहा कि लंबे समय से संजय गांधी महाविद्यालय के छात्रों की उपेक्षा की जा रही है जिससे छात्र छात्राओं को पठन.पाठन में समस्या आ रही है प्रदर्शन के दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज में ताला तक लगा दिया जिसे बाद में खुलवाया गया प्रदर्शन के दौरान तहसीलदार गोपद बनास लक्ष्मी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में पुलिस वाले पहुंचे प्रदर्शन के बाद एबीवीपी के पदाधिकारियों ने तहसीलदार गोपद बनास को छात्र छात्राओं की समस्याओं का ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के त्वरित निराकरण की मांग की।

News TOP Footer