वीडियों वायरल खबर पर कलेक्टर ने लिया एक्शन जिला पंचायत के सहायक वर्ग-1 निलंबित

सीधी धर्मेंद : दैनिक समाचार पत्र नव प्रदेश में प्रकाशित न्यूज दिनांक 13.02.2021 शीर्षक जिला पंचायत में पदस्थ बड़े बाबू का रिश्वत समाचार पत्र में प्रकाशित उपरोक्त खबर एवं वीडियों वायरल के अनुसार प्रथम दृष्टया सीताशरण त्रिपाठी सहायक-1 के उपरोक्त कृत्य के कारण शासन की छवि धूमिल हुई है। उक्त को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने आदेश जारी कर मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के नियम 9 के प्रावधानों के तहत सीताशरण त्रिपाठी सहायक वर्ग-1 (हथकरघा) जिला पंचायत सीधी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। श्री त्रिपाठी का उपरोक्त कृत्य कर्तव्य के प्रति आपेक्षित संनिष्ठा एवं कर्तव्य परायणता के प्रतिकूल होकर गंभीर कदाचरण की श्रेणी में है। निलंबन अवधि में श्री त्रिपाठी का मुख्यालय जिला पंचायत रहेगा तथा नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। समाचार पत्र में प्रकाशित आरोप तथ्यों की जाॅच के लिए डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले को जाॅच अधिकारी नियुक्त किया गया है।
