5 रूपए के विवाद में युवक के साथ की गई थी मारपीट 20 दिन इलाज के बाद हो गई मौत परिजनों ने किया धरना प्रदर्शन

0 230
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : विगत 22 जनवरी को सीधी जिले के बहरी थाना अंतर्गत ग्राम शरदा में चाय की 5 रूपए की उधारी चुकता करने के नाम पर हुए विवाद में एक युवक के साथ जमकर मारपीट की गई थी मारपीट में राजबहोर जायसवाल नाम के युवक की आंख बाहर निकल आई थी जिसके बाद घायल युवक को उचित उपचार के लिए रीवा ले जाया गया था जहां से उसे चित्रकूट उपचार हेतु रेफर किया गया था जहां पर इलाज के बाद युवक वापस घर आ गया था लेकिन गत रात्रि आंख में दर्द होने की वजह से उसके परिजन उसे इलाज के लिए जिला चिकित्सालय सीधी लाए जहां 13 फरवरी की रात 11 बजे उक्त युवक राज बहोर जयसवाल की मौत हो गई सुबह जिसके बाद 14 फरवरी को मृतक के परिजनों ने मृतक युवक के शव को जिला मुख्यालय के अस्पताल चौक पर रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया और युवक के साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने इस प्रकरण में आरोपियों की पूर्व में गिरफ्तारी न करने कोई कार्यवाही ना करने वाले थानेदार को हटाए जाने मृतक के आश्रितों को 50 लाख की राशि का मुआवजा दिए जाने की मांग करने लगे अस्पताल चौक में लाश रखने के बाद धीरे.धीरे लोगों का जमावड़ा बढ़ने लगा हलाकि समझाने के बाद मृतक के परिजनों ने चक्का जाम नहीं किया लेकिन लाश बीच सड़क पर रखे अपनी मांग पर कायम रहे धरना प्रदर्शन के दौरान सिटी हलचल ने मृतक युवक राज बहोर के पिता बुद्धसेन जयसवाल से बात की तो उन्होंने घटनाक्रम की जानकारी दी और कहा कि वह चाहते हैं कि उनके पुत्र के साथ घटना करने वाले व्यक्ति पर कार्यवाही की जाए। इस दौरान काफी मान मनौबल के बाद जयसवाल समाज के लोगों ने अपनी मांगों का ज्ञापन बनाया और जा के पुलिस अधीक्षक से मिले पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के बाद जयसवाल समाज के लोगों ने वापस आकर लोगों को पुलिस अधीक्षक और उनके बीच हुई बातचीत और पुलिस अधीक्षक द्वारा दिए गए आश्वासनों की जानकारी दी काफी देर समझाने के बाद मृतक के परिजन ज्ञापन सौंपकर मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार हो गए जिसके बाद मामला शांत हुआ। इस दौरान घटनास्थल पर ज्ञापन लेने आए एसडीएम नीलांबर मिश्रा ने मीडिया को सारे घटनाक्रम के साथ मृतक के परिजनों द्वारा की गई मांगों की जानकारी दी।

News TOP Footer