जिला मध्यस्थता मॉनीटरिंग समिति और मध्यस्थता जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन

सीधी धर्मेंद : जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी के अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन एवं अध्यक्षता में दिनांक 13 फरवरी 2021 को मीडिएशन प्रक्रिया की मानीटरिंग करने हेतु जिला मीडिएशन मानीटरिंग कमेटी की बैठक ए.डी.आर. सेन्टर में आयोजित की गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव डी.एल. सोनिया ने बताया कि माह जनवरी 2021 में मीडिएशन प्रक्रिया के माध्यम से 12 प्रकरणों का पक्षकारों की आपसी सहमति से सफलता पूर्वक निराकरण किया गया। जिला न्यायाधीश श्री सिंह ने मीडिएशन प्रक्रिया को और अधिक सफल बनाने हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को मीडिएशन के समुचित प्रचार-प्रसार हेतु निर्देशित किया। बैठक में शासकीय अभिभाषक उमेश सिंह चैहान एवं राज्य अधिवक्ता परिषद के मनोनीत सदस्य विनोद वर्मा उपस्थित रहे। जिला न्यायाधीश के मार्गदर्शन में ए.डी.आर. सेन्टर में मध्यस्थता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कुटुम्ब न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश एवं प्रशिक्षित मीडिएटर सुनील कुमार जैन ने उपस्थित पैनल अधिवक्ता तथा पैरालीगल वालेटियर्स को मध्यस्थता प्रक्रिया के लाभों के बारे में बताया। श्री जैन ने मध्यस्थता के लाभ के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि विवाद का अविलंब व शीघ्र समाधान, समय तथा खर्चों की बचत, न्यायालय प्रक्रिया से राहत, अत्यधिक सरल व सुविधाजनक प्रक्रिया, विवाद का हमेशा के लिये प्रभावी एवं सर्वमान्य समाधान, पक्षों की सहमति को महत्व, अनौपचारिक निजी तथा पूर्णतः गोपनीय प्रक्रिया, मध्यस्थ वाले मामले मे कोई अपील या संशोधन नही होता तथा विवाद का अन्तिम रूप से निपटारा हो जाता है, मध्यस्थता में विवाद निपटाने पर वादी कोर्ट फीस एक्ट 1870 की धारा 16 के तहत पूरा न्यायालय शुल्क, वापिस लेने का हकदार है। जागरूकता कार्यक्रम में अपर जिला न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डी.एल. सोनिया, जिला विधिक सहायता अधिकारी अमित शर्मा, अधिवक्ता मीडिएटर लालमणि सिंह, राजेन्द्र सिंह परिहार, पैनल लायर्स ओम प्रकाश श्रीवास्तव, अरविन्द शुक्ला, श्रीमती चन्द्रकृपा अवधिया, भरत लाल गुप्ता, श्रीमती श्रद्धा सिंह, राजेन्द्र द्विवेदी, विनोद श्रीवास्तव, नीरज मिश्र, मनोज सिंह, अवनीन्द्र कुमार पाठक, रेवतीरण मिश्रा, सहित पैरालीगल वालेटियर्स सन्तोष कुमार तिवारी, अनीता केवट रूबी सिंह, साक्षी गोपाल केशरी संदीप कुमार सिंह चन्देल, अजीत कुमार वर्मा, प्रवीण कुमार शुक्ला सहित पक्षकारगण उपस्थित रहीं।
