संजय गांधी महाविद्यालय में विधिक साक्षरता और जागरूकता शिविर किया गया आयोजित

0 221
Main Ad1

सीधी धर्मेंद :  जिला न्यायाधीश एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह के मार्गदर्शन में दिनांक 10.02.2021 को शासकीय संजय गांधी महाविद्यालय सीधी के सभागार में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें अपर जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीधी डी.एल. सोनिया द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली तथा म.प्र.राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर की विभिन्न जनहितैषी योजनाओं के अन्तर्गत बच्चों को मैत्रीपूर्ण विधिक सेवायें, बच्चों के संवैधानिक अधिकार एवं किशोर न्याय, बालकों के देख-रेख संरक्षण अधिनियम 2012 बाल विवाह निषेध अधिनियम 2006 के संबंध में जानकारी दी गई। इसी तरह जिला विधिक सहायता अधिकारी अमित शर्मा के द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता के अन्तर्गत जानकारी देते हुये बताया कि ऐसा प्रत्येक व्यक्ति जो अनुसूचित जाति/जनजाति का सदस्य है या 18 वर्ष से कम उम्र का बालक है, या पुलिस अभिरक्षा में है या महिला है या उसकी वार्षिक आय 200 लाख से कम है को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा न्यायालय में प्रतिनिधित्व करने हेतु निःशुल्क विधिक सहायता प्रदाय की जाती है। उक्त अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा अवधराज सिंह, प्रध्यापकगण ड. के.एस.नेताम, डा अनिल सिंह, डा आर.पी.सिंह डा रामलला शर्मा सहित महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्रायें उपस्थित रहे। साक्षरता शिविर में आभार प्रर्दशन संजय गांधी के महाविद्यालय के प्राचार्य डा अवधराज सिंह के द्वारा किया गया।

News TOP Footer