सीधी निकाय स्तर पर विकास का पंचवर्षीय रोडमैप तैयार करने बैठक का हुआ आयोजन

सीधी धर्मेंद : प्रदेश के मुख्यमंत्री की अपेक्षानुसार स्थानीय विकास के निरंतरता एवं संवहनीयता को बनाए रखने के लिए निकाय स्तर पर विकास का पंचवर्षीय (वर्ष 2021 से 2026) रोडमैप तैयार करने सम्बंधी निर्देश के क्रम में नगर पालिका परिषद सीधी की पंचवर्षीय कार्ययोजना तैयार किए जाने हेतु शहर की आगामी आवश्यकता एवं विकासात्मक स्वरूप पर विचार-विमर्श एवं सुझाव के लिए बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक आयोजित हुई जिसमे सीधी शहर के विकास को लेकर गहन चर्चा की गई और लोगो के सुझाव सामने आए बैठक में मुख्य रूप से विधायक विधानसभा सीधी केदारनाथ शुक्ल, रवीन्द्र कुमार चैधरी कलेक्टर, हर्षल पंचोली अपर कलेक्टर, नीलाम्बर मिश्रा उपखण्ड मजिस्ट्रेट गोपद बनास, लक्ष्मीकांत मिश्रा तहसीलदार गोपद बनास, अंजू केशरी पूर्व न.पा.अध्यक्ष, चन्द्रमोहन गुप्ता, शत्रुधन तिवारी अधिवक्ता, डाॅ.राजेश मिश्रा, समाजसेवी पुष्पराज सिंह परिहार, सरदार अजीत सिंह, रामनरेश मिश्रा, चन्द्रभान बसंतानी, संतोष जायसवाल, भोला गुप्ता, सेवानिवृत्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी मुकुटधारी सिंह, पत्रकारगण सहित कमला कोल मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पालिका सीधी, उपयंत्री बी.के.तिवारी, अशोक मिश्रा, राजस्व उप निरीक्षक पवन सिंह एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
