भय व्याप्त करने वाले आरोपी को कमर्जी पुलिस ने किया गिरफ्तार पहुंचाया सलाखों के पीछे

सीधी धर्मेंद : पुलिस अधीक्षक पंकज कुमावत के निर्देशन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजुलता पटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कमर्जी पवन सिंह एवं उनकी टीम ने लोक शांति में बाधा डालने वाले आरोपी अखिलेश तिवारी पिता श्यामलाल तिवारी उम्र 35 वर्ष निवासी कमर्जी को गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है बताया गया की मुखबिर द्वारा सूचना मिली की एक व्यक्ति हाथ में बका लिए हुए हवा में लहराकर आमजन को डराने का प्रयास कर रहा है सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी कमर्जी उपनिरीक्षक पवन सिंह दल बल के साथ पहुंचे एवं घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ कर वैधानिक कार्रवाई के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जहां से आदेश प्राप्त होने पर आरोपी को जिला जेल सीधी दाखिल कराया गया है। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी पवन सिंह आरक्षक रण बहादुर चंदन एवं चालक आरक्षक अजय सिंह चौहान का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।
