सिटी हलचल ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को शहर की समस्याओं की दी जानकारी

सीधी धर्मेंद : 8 फरवरी को सीधी जिले में नव पदस्थ नगरपालिका अधिकारी कमला कौल ने औपचारिक पत्रकार वार्ता बुलाई पत्रकार वार्ता के दौरान मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमला कौल ने पत्रकारों को अपनी कार्य प्राथमिकताओं की जानकारी देते हुए बताया कि सीधी शहर के भ्रमण के दौरान उन्हें शहर में काफी अव्यवस्थाएं और गंदगी दिखाई दी है जिसे दुरुस्त करना है इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सीधी शहर की सफाई में रामकी कंपनी द्वारा भी काम किया जाएगा जिसके लिए उन्होंने अपने कई वाहन लगाए हैं इसके साथ ही शहर में सफाई के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमला कौल ने सीधी शहर में चल रहे मिनी स्मार्ट सिटी के कार्यों की भी जानकारी दी और कहा कि हमारी तरफ से भी प्रयास होंगे किसी भी शहर को और भी साफ सुथरा और सुंदर बनाया जा सके पत्रकार वार्ता के दौरान सिटी हलचल ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को शहर की समस्याओं की जानकारी दी गई सिटी हलचल ने बताया कि सीधी शहर के सोनांचल बस स्टैंड में अव्यवस्थित रूप से चाट फुलकी पकोड़े अंडे के ठेले लगाए जा रहे हैं जिससे गंदगी और अव्यवस्था हो रही है इसके साथ ही सिटी हलचल ने शहर में चल रहे टेंपो और रेहड़ी पटरी वालों की अतिक्रमण की समस्याओं को भी उजागर किया पत्रकार वार्ता के बाद सिटी हलचल ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमला कौल से शहर की समस्याओं को लेकर विस्तार से बात की और समस्याओं को उजागर करते हुए उनसे उन पर कार्यवाही के साथ समस्याओं के निराकरण की बात कही जिस पर मुख्य नगरपालिका अधिकारी कमला कौल ने सिटी हलचल को आश्वस्त किया कि उनके द्वारा उठाई गई एक.एक समस्याओं को वह स्वयं जाकर देखेंगे और उसका निराकरण करेंगी।
