विधायक सीधी केदारनाथ शुक्ल ने किया 90 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास

0 159
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : 3 फरवरी को विधायक विधानसभा क्षेत्र सीधी केदारनाथ शुक्ल की अध्यक्षता में सरेठी में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन की शिकायतों का त्वरित निराकरण किया गया। इस अवसर पर विधायक श्री शुक्ला द्वारा 90 लाख 35 हजार रूपये लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया। विधायक द्वारा 14.67 लाख रूपये लागत का पक्का चेक डेम कुसियरा नाला ग्राम पंचायत सरेठी, 8.56 लाख रूपये लागत का बाउण्ड्री बाल प्राथमिक पाठशाला भवन सरेठी एवं 14.58 लाख रूपये लागत का ग्राम मुनगहा खोरिया दह में पक्का चेक डेम का लोकार्पण किया गया। इसके साथ ही 37.85 लाख रूपये लागत का गौशाला भवन सरेठी का भूमिपूजन तथा 14.69 लाख रूपये लागत का श्याम सुन्दर बैगा के घर से मौहरिया टोला पहुॅच मार्ग में सुदूर सड़क निर्माण का शिलान्यास विधायक श्री शुक्ल द्वारा किया गया। विधायक श्री शुक्ल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में एक जन हितैषी सरकार है जो गरीबों की पीड़ा को समझती है और मेहनत करने वाले लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि किसानों, मजदूरों एवं वंचित वर्गों के विकास के लिए कई योजनाओं का संचालन केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा किया जा रहा है। मध्यप्रदेश ही देश का एक ऐसा राज्य है जो किसानों को बिना कर्ज के राशि प्रदाय कर रही है। प्रधानमंत्री द्वारा कृषकों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपये तथा मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिवर्ष 4 हजार रूपये की राशि प्रदाय की जा रही है। विधायक ने कहा कि इसमें छोटे-बड़े किसानों के मध्य किसी प्रकार का भेद नहीं किया जाता है। यह राशि किसानों की रोजमर्रा की समस्याओं को ध्यान में रखकर दी जा रही है। जिसमें वे इस राशि का उपयोग में खेती में कर उन्नति कर सकें। विधायक श्री शुक्ल ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि इस दिशा में विशेष प्रयास कर सभी किसानों को योजना का लाभ दिलाया जाना सुनिश्चित करें। विधायक श्री शुक्ला ने वनाधिकार पट्टों के संबंध में चर्चा करते हुए कहा कि ऐसे सभी आदिवासी जो वर्षों से वन भूमि पर खेती कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं, उन्हें भी इस योजना का लाभ मिलना चाहिए। इसके लिए आवश्यक है कि सभी पात्र आदिवासी परिवारों को वनाधिकार हक प्रमाण पत्र मिले, जिससे उन्हें भी इस योजना का लाभ प्राप्त हो सके। विधायक श्री शुक्ला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जन्म से लेकर मृत्यु तक बेटियों के कल्याण के लिए योजनाएँ बनायी गयी हैं। विधायक ने कहा कि सरकार ने संबल जैसी जन हितैषी योजना को फिर से प्रारंभ कर दिया है  जिससे गरीब मजदूर वर्गों को हर तरीके की सुविधायें सहूलियतें प्रदान की जा रही हैं। विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि हर व्यक्ति को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिले इसके लिए सरकार द्वारा सतत रूप से प्रयास किये जा रहे हैं। हर व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए सरकार द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लोगों को प्रतिवर्ष 5 लाख रूपये तक के कैश लेस उपचार की सुविधा मिलेगी। इस योजना के माध्यम से न केवल शासकीय बल्कि चिन्हित निजी अस्पतालों में भी लाभ प्राप्त होगा। उन्होने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति का आयुष्मान कार्ड बनाया जाना सुनिश्चित करें। कोई भी पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित नहीं रहना चाहिए। विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि सड़क पर बिक्री करने वाले विक्रेताओं की आर्थिक गतिविधियां प्रारंभ करने के लिए 10 हजार रूपये के व्याज मुक्त ऋण की व्यवस्था की है जिसका 7 प्रतिशत ब्याज केन्द्र सरकार एवं 7 प्रतिशत ब्याज राज्य सरकार द्वारा चुकता किया जायेगा। और ऋण के चुकता करने पर हितग्राही को पुनः ऋण प्राप्त करने की पात्रता होगी। विधायक श्री शुक्ल ने कहा कि इस योजना से प्रत्येक पात्र हितग्राही को लाभान्वित किया जाये। योजना के क्रियान्वयन में संवेदनशीलता रखी जाए तथा हितग्राहियों के साथ उचित एवं सहानुभूति पूर्वक विचार हो। विधायक श्री शुक्ल द्वारा उपस्थित कृषकों को अपने बच्चों को अच्छी शिक्षा दिलाने के लिए प्रेरित किया गया। शिक्षा जात-पात एवं अमीरी-गरीबी की खाई पाटने में सक्षम है। शिक्षा से न केवल अपने अधिकारों की जानकारी मिलती है बल्कि हक से उसे प्राप्त करने की क्षमता का विकास भी होता है। अपने जमीन के कागजों को समझने तथा शासन की योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में मददगार होती है।  विधायक श्री शुक्ल ने उपस्थित अधिकारियों से कहा कि शासन द्वारा सभी वर्गों के हितार्थ जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन किया जा रहा है। उन्हें इन योजनाओं का लाभ सहज ढंग से मिले ऐसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। उन्होने कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की उदासीनता एवं लापरवाही स्वीकार नहीं की जायेगी। इसमें जो भी अधिकारी या कर्मचारी दोषी पाया जायेगा उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जायेगी। शिविर में जनपद पंचायत सीधी की प्रधान शकुंतला सिंह परिहार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर.के. शुक्ला, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलाम्बर मिश्रा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एल. मिश्रा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजीव मिश्रा, तहसीलदार गोपद बनास लक्ष्मीकान्त मिश्रा, गणमान्य नागरिक गुरूदत्त शरण शुक्ल, धर्मेन्द्र सिंह परिहार सहित जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी तथा आमजन उपस्थित रहे

News TOP Footer