समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करें कहा अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने

0 154
Main Ad1

सीधी धर्मेंद : अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली ने आज जनसुनवाई में जिले के दूरस्थ अंचलों से आये हुये 104 आवेदकों की समस्याओं को पूरी संवेदना के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिये। अपर कलेक्टर श्री पंचोली ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी अधिकारी जनसुनवाई में प्राप्त समस्याओं का आवेदन में अंकित समय-सीमा के अंदर ही गुणवत्तापूर्ण निराकरण करना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई को गम्भीरता से नहीं लेने पर दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्यवाही की जायेगी। जनसुनवाई में प्राप्त आवेदनों की सुनवाई करते हुये अपर कलेक्टर श्री पंचोली ने प्रत्येक समस्या की गम्भीरता को देखते हुये उसके निराकरण के लिये समय सीमा निर्धारित कर जिला प्रबंधक लोक सेवा को निर्देश दिये कि प्रतिदिन आवेदनों के निराकरण की स्थिति से अवगत कराना सुनिश्चित करें।उन्होंने कहा कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन, खाद्यान्न पर्ची, निशक्तता प्रमाणपत्र, राहत प्रकरणों जैसे आवेदन पत्रों की सुनवाई करते हुये कहा कि इस प्रकार के प्रकरण जन सुनवाई में नहीं आने चाहिये, इनकी समस्याओं का निराकरण तो स्थानीय स्तर पर ही हो जाना चाहिये। राजस्व संबंधित शिकायतों को देखते हुए अपर कलेक्टर श्री पंचोली ने कड़े निर्देश दिये हैं कि राजस्व अधिकारी सीमांकन, बँटवारा, नामान्तरण, राहत प्रकरणों आदि का समय-सीमा में ही निराकरण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अपर कलेक्टर ने अधिकारियों को संवेदना के साथ कार्य करने के लिये कहा है। उन्होंने निर्देश दिये कि पात्र हितग्राहियों को सहज एवं सुगम रूप से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित करें। गरीब, वंचित एवं असहाय लोगों की आगे आकर मदद करें तथा उनकी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत किया जाना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई में मुख्य कार्यपालन जिला पंचायत आर. के .शुक्ला, अनुविभागीय अधिकारी गोपद बनास नीलांबर मिश्रा सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।

News TOP Footer