मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजनान्तर्गत सीधी के 31164 किसानों के खाते में राशि अंतरित की गई

सीधी धर्मेंद : मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा सागर जिले में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजनान्तर्गत प्रदेश के 20 लाख किसानों के बैंक खातों में 2000 रूपये के मान से 400 करोड़ रूपये की राशि अंतरित की गयी। उक्त कार्यक्रम में सीधी जिले के 31 हजार 164 किसानों के खाते में राशि अंतरित की गयी। जिसमें तहसील कुसमी के 2 हजार 416, गोपद बनास के 6 हजार 229, मझौली के 7 हजार 839, रामपुर नैकिन के 6 हजार 450, चुरहट के 3 हजार 360 तथा बहरी के 4 हजार 870 किसानों को लाभ प्राप्त हुआ। उक्त कार्यक्रम का सीधी प्रसारण जिले के सभी ग्राम पंचायतों में किया गया। संजय गांधी स्मृति महाविद्यालय के आॅडोटोरियम में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक सीधी श्री केदारनाथ शुक्ल ने कहा कि मध्यप्रदेश ही देश का एक ऐसा राज्य है जो किसानों को बिना कर्ज के राशि प्रदाय कर रही है। आज केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी तथा प्रदेश में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान के नेतृत्व में सरकार किसानों के हितार्थ कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री द्वारा कृषकों को प्रतिवर्ष 6 हजार रूपये तथा मुख्यमंत्री द्वारा प्रतिवर्ष 4 हजार रूपये की राशि प्रदाय की जा रही है। विधायक ने कहा कि इसमें छोटे-बड़े किसानों के मध्य किसी प्रकार का भेद नहीं किया जाता है। यह राशि किसानों की रोजमर्रा की समस्याओं को ध्यान में रखकर दी जा रही है। जिसमें वे इस राशि का उपयोग में खेती में कर उन्नति कर सकें। कार्यक्रम में कलेक्टर रवीन्द्र कुमार चैधरी ने बताया कि जिले के एक लाख 8 हजार से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है तथा 95 हजार 8 सौ से अधिक कृषकों का मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना अंतर्गत सत्यापन किया जा चुका है। उन्होने कहा कि उपर कलेक्टर के नेतृत्व में राजस्व प्रकरणों के निराकरण हेतु जिले में अभियान चलाया जा रहा है जिससे बंटवारा, नामांतरण संबंधी प्रकरणों का निराकरण किया जा सके और अधिक से अधिक कृृषकों को लाभ दिया जा सके। उन्होने कहा कि किसानों के हितार्थ संचालित सभी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जायेगा। कार्यक्रम में अपर कलेक्टर हर्षल पंचोली, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत आर.के. शुक्ला, उपखण्ड अधिकारी गोपद बनास नीलांबर मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर श्रेयस गोखले, उपसंचालक कृषि राजेश सिंह चैहान, तहसीलदार गोपद बनास लक्ष्मीकांत मिश्रा, गणमान्य नागरिक धर्मेद्र शुक्ल, रामनरेश मिश्र सहित विभागीय अधिकारी एवं लाभार्थी कृषक उपस्थित रहें।
